party wear purse for wedding

party wear purse for wedding

partywear bags

डिज़ाइनर पार्टी बैग क्या होते हैं

डिज़ाइनर पार्टी बैग आकर्षक और फैशनेबल होते हैं, जिन्हें पार्टी, शादी या किसी खास इवेंट के लिए तैयार किया जाता है। ये बैग सिर्फ सामान रखने के काम ही नहीं आते, बल्कि दिखने में भी बेहद स्टाइलिश और फैशनेबल होते हैं।

डिज़ाइनर पार्टी वियर के बैग बहुत प्रकार के होते हैं

क्लच बैग : क्लच बैग हाथ में पकड़ने के लिए एक छोटा बैग होता है। इसमें फोन, पैसे और चाबियां रखी जा सकती हैं। ये कई अलग-अलग मटीरियल्स से बने होते हैं जैसे कि लेदर, जूट और कैनवास। इन्हें अक्सर पार्टियों या शादियों में कैरी किया जाता है। 

बॉक्स क्लच : यह एक छोटे और कॉम्पैक्ट डिज़ाइन वाला आयताकार (rectangular) बैग होता है, जिसका आकार आमतौर पर 4 से 8 इंच के बीच होता है। इसे बनाने में ब्रास, गोल्ड प्लेटिंग, ऐक्रेलिक (acrylic) या प्रीमियम लकड़ी जैसे मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बाहरी हिस्से पर शानदार चमक या रेशम (silk) का काम होता है, जो इसे बेहद रॉयल लुक देता है। आकार में छोटा होने के बावजूद, इसमें आपका फोन, चाबियां और छोटा वॉलेट जैसी ज़रूरी चीज़ें आसानी से आ जाती हैं। यह किसी भी पार्टी या खास मौके के लिए एक परफेक्ट एक्सेसरी है।

मिनाउडिअर : शादियों और पार्टियों में हैवी बैग्स ले जाना किसी को पसंद नहीं होता। ऐसे में काम आता है          मिनाउडिअर क्लच बैग। यह एक छोटा, हार्ड-बॉडी बैग है जो मोतियों और चमकीले क्रिस्टल्स से सजा होता है।

साइज में यह उतना ही होता है जितने में आपकी लिपस्टिक, कैश और चाबियां आ जाएं। सबसे अच्छी बात यह है कि बोरिंग डिज़ाइन्स के बजाय, यह अब हार्ट शेप और कई क्रिएटिव डिज़ाइन्स में भी मिलने लगा है। अगर आप भीड़ में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो यह बैग आपके कलेक्शन में जरूर होना चाहिए!

2026 के नए ट्रेंडिंग बैग

फैशन की दुनिया पलक झपकते ही बदल जाती है, लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो हमेशा ट्रेंड में बनी रहती हैं। आजकल के नए बैग्स सिर्फ स्टाइल ही नहीं, बल्कि आपके कंफर्ट को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जा रहे हैं, ताकि आपको मिले एकदम परफेक्ट लग्जरी और स्टाइलिश लुक। इनका यूनिक शेप और हटके डिजाइन आजकल हर तरफ छाया हुआ है। चाहे शादी हो, कोई ग्रैंड पार्टी या फिर रिसेप्शन—ये बैग्स आपके हर ट्रेडिशनल और मॉडर्न आउटफिट को एक एलिगेंट और रॉयल टच देने के लिए काफी हैं

एम्बेलिश्ड बैग

party wear purse for wedding

पर्ल एम्बेलिश्ड बैग : मोती से सजा बैग की बाहरी सतह मोतियों से सजी होती है ये स्टाइलिश और आकर्षक लगता है मोतियों को पिरोकर बैग को पूरी तरह से सजाया जाता है

सामग्री: मोती से सजा हुआ बैग साटन, वेलवेट और कॉटन से बना होता है
हार्डवियर: इसके स्ट्रैप और लॉक में हल्के सोने चांदी के मेटल लगे होते हैं

मिनी डिजाइनर clutch बैग

party wear purse for wedding

मिनी डिजाइनर पार्टी बैग: ये बैग काफी छोटे और हल्के होते हैं जिसे पकड़ने में हाथ नहीं दर्द होता है और यह आपको फैशनेबल और स्टाइलिश दिखाता है इस बैग में छोटी चीजें आसान से आ जाती है जैसे लिपस्टिक, चाबियां कैश, कार्ड

सामग्री: ये उच्च गुणवत्ता वाले बैग होते हैं जिन्हें देखने में प्रीमियम मह्सोस कराता है बैग ये अमतौर पर कढ़ाई वाले सेक्विन से बने होते हैं
हार्डवेयर: ये बैग की चेन, लोगो, क्लिप गोल्ड या सिल्वर की पॉलिश वाले होते हैं जो देखने में बहुत लगते हैं
डिज़ाइन: इस बैग में मोतियों की कढ़ाई, क्रिस्टल और लटकन लगी होती है

बो बैग

बो बैग: बो बैग स्टाइलिश आकार का बैग होता है इसका डिजाइन धनुष के आकार का होता है जो इसे और भी ज्यादा सुंदर बनाता है इसके क्लोजर या स्ट्रैप पर कपडा या चमड़ा से बनी गांठ होती है

फैब्रिक और मैटेरियल: ये बैग्स ज्यादातर सैटिन, सिल्क और सॉफ्ट कॉटन जैसे फैब्रिक से बनते हैं, जो इन्हें एक प्रीमियम फील देते हैं। आजकल मार्केट में कुछ ऐसे बो बैग्स भी ट्रेंड में हैं, जिन पर लगा डायमंड और शिमरी वर्क इन्हें और भी ज्यादा ग्लैमरस बना देता है।

फ्लोरल एम्बेलिश्ड बैग

फ्लोरल एम्बेलिश्ड बैग: फूलों की थीम पर क्रिस्टल, मोती से सजावत की जाति है जो शादी, पार्टी, रिसेप्शन में बहुत ही खूबसूरत लगता है ये हैंडबैग या पोटली बैग होते हैं।

आकार: ये बैग गोल आकार या अंडाकार में आते हैं
सामग्री: ये बैग साटन, वेलवेट और चमड़े के बने बैग होते हैं

उपयोग 

ये बैग साड़ी गाउन और ज्यादा कढ़ाई वाले कपड़ो के साथ मैचिंग करके पहनना जाता हैइसे शादी, पार्टी और त्योहार के लिए पहना जाता है

पार्टियों के लिए बैग कैसे चुनें?  

शादी पार्टी के लिए बैग सिर्फ सामान रखने के लिए ही नहीं होता है ये आपकी पर्सनैलिटी को भी दर्शाता है सही आउटफिट के साथ सही बैग होना जरूरी है ये आपके आउटफिट में चार चांद लगा सकते हैं ये बैग का आकार रंग और फैब्रिक में आते हैं

आउटफिट के साथ बैग कैसे चुनें: बैग ऐसा चुनें कि ये आउटफिट के साथ रंग और डिजाइन के साथ मैच करता हो अमतौर पर साड़ी या लहंगा के साथ पोटली या क्लच बैग सूट करता है और गाउन, वेस्टर्न ड्रेस के साथ स्लिंग बैग या मिनी शोल्डर बैग मैच करता है

अवसर के अनुरूप बैग चुनें: अलग-अलग अवसर के लिए अलग बैग बनाते जाते हैं जैसे शादी या रिसेप्शन के लिए क्रिस्टल, पर्ल या एम्ब्रॉयडरी डिज़ाइन वाले बैग ले जाना चाहिए जन्मदिन में स्लिंग बैग अच्छा होता है

बैग सही आकार का चुनना चाहिए: बैग का आकार आपकी जरूरत के हिसाब से होना चाहिए अगर आपको कुछ और जरूरी सामान जैसा चाहिए, लिपिस्टिक, मोबाइल, कार्ड से लेकर छोटा क्लच बैग आपके लिए ठीक है आपको छोड़ा बड़ा बैग चाहिए तो स्लिंग या शोल्डर बैग बहुत ही परफेक्ट बैग है

कलर कैसे चुनें: बैग विभिन्न प्रकार के कलर में आते हैं बैग का कलर ऐसा होना चाहिए कि ये आपके आउटफिट के हिसाब से मैच करें बैग के कुछ आकर्षक रंग ब्लैक, गोल्ड, सिल्वर, रोजगोल्ड पर्ल व्हाइट बहुत ही उपयोगी माने जाते हैं जो शादी पार्टी में फैशनेबल लुक देंगे

स्टोरेज क्षमता देखे: बैग में इतना स्टोरेज होना चाहिए कि इसमें मोबाइल, चार्जर, कैश, और अन्य जरूरी चीज आ सके बैग कम्पार्टमेंट देखे जिसका सामान व्यवस्थित रहे

पार्टी बैग को स्टाइल कैसे करें

1. साड़ी: साड़ी के साथ गोल्ड, सिल्वर और पर्ल स्टोन वाला क्लच बैग या क्रिस्टल क्लच बैग कैरी करना चाहिए अगर साड़ी भारी है तो सिंपल बैग चुनें

2. लहंगे के साथ
लहंगे के साथ पोटली और क्लच बैग आपलो काफी फैशनेबल और एलिगेंट लुक देता है

3. गाउन के साथ
गाउन के साथ मिनी शोल्डर बैग या चेन वॉलेट और क्लच बैग सूट करता है


4. इंडो-वेस्टर्न स्कूल के साथ
इंडो वेस्टर्न के ओटफिट के साथ क्रॉसबॉफी बैग और बेल्ट बैग मैच करता है


5. वेस्टर्न ड्रेस के साथ
वेस्टर्न कपड़ो के साथ मिनी स्लिंग बैग, चेन बैग स्टाइलिश क्लच बैग वेस्टर्न आउटफिट के साथ एक शानदार लुक देता है

बजट के अनुसार बेस्ट डिज़ाइनर पार्टी वियर बैग्स

भारत में अलग-अलग प्रकार के बैग आते हैं जो स्टाइलिश और क्लासी होते हैं बजट में भी फिट होते हैं ये बैग 500 से 5000 तक के होते हैं या उसके भी प्रीमियम बैग आते हैं ये बैग की क्वालिटी पर निर्भर करता है कि वो कितना महंगा है

लो रेंज बैग: ईएस बैग में 500 के बैग भी सस्ते पर टिकाउ होते हैं, इस रेंज में मिनी स्लिंग बैग ग्लिटर क्लच बैग आ जाते हैं इसे शादी पार्टी, बर्थडे में पहन के जा सकते हैं

मिड रेंज बैग: बजट में बैग का कपड़ा थोड़ा मजबूत क्वालिटी का होता है जो इसे बहुत आकर्षक बनाता है आप क्रिस्टल क्लच, मैटेलिक स्लिंग बैग को किसी समारोह में पहन सकते हैं और आप पार्टी में चार चांद लगा सकते हैं।

हाई रेंज बैग: हाई रेंज बैग रेंज के बैग में लेटेस्ट और ट्रेंडी बैग आते हैं जो देखने में बहुत स्टाइलिश होते हैं ये बैग अपने हाई क्वालिटी और एक्सक्लूसिव डिजाइन के लिए जाने जाते हैं इसमें कुछ ब्रांडेड बैग hermes, chanel,louis vutton aur gucci का बैग मिल जाएंगे 

आराम का भी ध्यान रखें बैग में सिर्फ कलर डिजाइन ही नहीं देखे बाल्की आराम का भी ध्यान रखें बैग को काफी देर तक हाथ में पकड़ने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए बैग हल्का होना चाहिए और स्ट्रैप मजबूत होना चाहिए आपको  इसमें से कोनसा बैग सबसे ज्यादा पसंद हमे कमेंट करके जरूर बतायें 

Post a Comment

0 Comments