महिलाओं का हैंडबैग अब सिर्फ सामान ढोने का ज़रिया नहीं, बल्कि उनका फैशन स्टेटस बन चुका है। चाहे ऑफिस जाना हो या शॉपिंग के लिए बाज़ार, एक सही हैंडबैग का होना बेहद ज़रूरी है। यह न केवल आपके कीमती सामान को सुरक्षित रखता है, बल्कि इसमें आपका फोन, चार्जर और चाबियां जैसी हर चीज़ बिल्कुल सलीके से (व्यवस्थित) रहती है।
एक सही हैंडबैग चुनना इसलिए भी ज़रूरी है ताकि ज़्यादा सामान भरने पर वह जल्दी फट न जाए। इसीलिए उसकी क्वालिटी और मटेरियल पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी होता है, जिससे हैंडबैग लंबे समय तक नया जैसा बना रहे। अच्छे ब्रांड्स स्टाइल के साथ-साथ आपके आराम का भी पूरा ध्यान रखते हैं।
बाज़ार में ढेरों बैग्स उपलब्ध हैं, लेकिन हर बैग की क्वालिटी और उपयोगिता अलग ज़रूरत के हिसाब से तय होती है। इसीलिए कोई भी हैंडबैग खरीदने से पहले उसकी क्वालिटी और मज़बूती को परखना बेहद ज़रूरी है। इस पोस्ट में हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन ब्रांड्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने बजट के अंदर एक परफेक्ट बैग चुन सकेंगे।
बेस्ट हैंडबैग (Handbag) कैसे चुनें?
मार्केट में बहुत से ब्रांडेड बैग आते हैं, लेकिन सही बैग चुनना मुश्किल होता है। हमारे ध्यान में हमेशा यह बात होती है कि बैग जल्दी न फटे और लंबे समय तक चले। इसके लिए बैग चुनते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए
क्वालिटी (Quality): हैंडबैग में सबसे पहले यह देखें कि बैग में अच्छी फिनिशिंग होनी चाहिए। बैग मजबूत होने के साथ-साथ उसकी जिप (Zip) भी स्मूथ (मक्खन जैसी) होनी चाहिए। जिप को खोलते या बंद करते समय वह कहीं अटकनी नहीं चाहिए।
मटीरियल (Material): अगर आपको सालों-साल चलने वाला मटीरियल चाहिए जो खराब न हो और फटे भी न, तो बाजार में चमड़े (Leather) के मटीरियल वाले बैग मिलते हैं। ये ज्यादा टिकाऊ होते हैं और इन्हें साफ करना आसान होता है। अगर आपको चमड़े का बैग पसंद नहीं आता है, तो बाजार में और भी मटीरियल उपलब्ध हैं जैसे कि पॉलिस्टर, नायलॉन, कैनवास और वेगन (कृत्रिम/आर्टिफिशियल) लेदर।
डिजाइन (Design): बैग का डिजाइन ऐसा होना चाहिए जो आपकी पर्सनालिटी (व्यक्तित्व) पर सूट करे। ऑफिस के लिए फॉर्मल और ज्यादा कम्पार्टमेंट (खानों) वाला बैग होना चाहिए, जिससे उसमें फाइलें आसानी से रखी जा सकें। वहीं कैजुअल आउटिंग (सैर-सपाटे) के लिए ट्रेंडी और स्लिंग बैग बेस्ट होते हैं।
मजबूती और टिकाऊपन (Durability): बैग के हैंडल मजबूत होने चाहिए। इसकी स्ट्रैप (पट्टी) चौड़ी होनी चाहिए, जिससे सामान का भार (वजन) महसूस न हो। हैंडबैग ऐसा होना चाहिए जो बिना अपना शेप (आकार) खोए या बिना फटे रोज की जरूरतों में काम आ सके।
कीमत (Price): बैग की कीमत उसके डिजाइन और क्वालिटी पर निर्भर करती है कि बैग कितना महंगा हो सकता है। 'लवी' (Lavie) और 'बैगिट' (Baggit) जैसे ब्रांड्स में कम कीमत में अच्छे बैग मिल जाते हैं, वहीं 'दा मिलानो' (Da Milano) या 'हाईडिजाइन' (Hidesign) जैसे बैग प्रीमियम रेंज में आते हैं।
स्टोरेज कैपेसिटी (Storage Capacity): हैंडबैग में सामान रखने के लिए बैग की क्षमता जरूर देखें, ताकि उसमें आपका जरूरी सामान जैसे फोन, चाबी, बोतल और अन्य चीजें आ जाएं और बैग ओवरलोड (ज्यादा भारी) न हो।
कम्पार्टमेंट (Compartments): हैंडबैग में छोटे-छोटे कई कम्पार्टमेंट (खाने/पॉकेट्स) बने होने चाहिए। इससे सामान व्यवस्थित तरीके से रहता है और ढूंढने पर तुरंत मिल जाता है।
कम्फर्टेबल स्ट्रैप (Comfortable Strap): बैग में ऐसी स्ट्रैप होनी चाहिए जो हमें वजन का अहसास न होने दे। ये स्ट्रैप्स चौड़ी और गद्देदार (Padded) होनी चाहिए, जिससे वजन कंधों पर बराबर बंट जाता है।
वाटर रेजिस्टेंट (Water Resistant): हैंडबैग का वाटर रेजिस्टेंट होना एक बड़ा फायदा है। यह बैग को पानी के छींटों से या बारिश में अंदर के सामान को भीगने से बचाता है और सामान सुरक्षित रहता है।
इजी मेंटेनेंस (Easy Maintenance): हैंडबैग की देखभाल के लिए बैग को धूल से बचाएं और सूखे कपड़े से साफ करते रहें। चमड़े (Leather) के बैग को रूखा होने या फटने से बचाने के लिए समय-समय पर लेदर कंडीशनर का उपयोग करते रहें।
बेस्ट बजट हैंडबैग
लो रेंज बजट (Low Range): अगर आपका बजट कम है, तो कुछ सस्ते और फैशनेबल लोकल ब्रांड मिल सकते हैं। ये 500 से 1000 रुपये की कीमत में सस्ते और अच्छे बैग होते हैं, जो फैशनेबल होने के साथ-साथ प्रैक्टिकल (उपयोगी) भी होते हैं। इन बैग्स को स्टूडेंट्स अपनी कॉलेज लाइफ में या डेली यूज़ के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
मिड रेंज बजट (Mid Range): इस रेंज में 1500 से 5000 रुपये तक के हैंडबैग आते हैं। इस रेंज में थोड़ी और अच्छी क्वालिटी के बैग उपलब्ध होते हैं। इन बैग्स में मजबूती, सॉफ्टनेस और टिकाऊपन होता है। ये शॉपिंग, ऑफिस और कॉलेज के लिए अच्छे होते हैं। ये बेहतर मटीरियल, बेहतरीन फिनिशिंग और नए डिजाइन्स में आते हैं।
हाई रेंज बजट (High Range): इस रेंज में लग्जरी बैग मिलते हैं। इनकी कीमत 5000 रुपये से लेकर कई हजार या लाखों तक जा सकती है, जिनमें कम्फर्ट (आराम) और स्टाइल का बेहतरीन मिक्सअप होता है। हाई रेंज बैग्स में प्रीमियम क्वालिटी, शानदार ड्यूरेबिलिटी (टिकाऊपन) और लेटेस्ट डिजाइन्स आते हैं। ये लग्जरी बैग केवल उपयोग के लिए नहीं, बल्कि एक स्टेटस सिंबल भी होते हैं।
महिलाओं के लिए कुछ लोकप्रिय हैंडबैग (Types of Handbags)
महिलाओं के लिए कई तरह के हैंडबैग आते हैं, जो अलग-अलग कामों के लिए बने होते हैं। ये स्टाइल और कम्फर्ट दोनों में बेहतरीन होते हैं
![]() |
| Tote Bag |
टोट बैग (Tote Bag): टोट बैग ऊपर से खुला होता है, जिसमें दो बराबर हैंडल लगे होते हैं जिससे बैग को कंधे पर लटकाया जा सके। टोट बैग ऊपर से खुला होने के कारण इससे सामान आराम से निकाला जा सकता है (सुरक्षा के लिए इसमें मुख्य जिप भी लगी होती है)। टोट बैग कई मटीरियल में आते हैं जैसे कि कैनवास, कॉटन, जूट और लेदर।
![]() |
| Crossbody Bag |
![]() |
| Shoulder Bag |
![]() |
| Satchel Bag |
भारत में कौन सा ब्रांड सबसे अच्छा है?
भारत में कोई एक ऐसा सिंगल ब्रांड नहीं है जिसे सबसे अच्छा कहा जा सके। यह पूरी तरह से आपकी पसंद, बजट और जरूरत पर निर्भर करता है कि आपको कौन सा बैग लेना चाहिए। बाजार में अलग-अलग प्राइस रेंज और डिजाइन्स में ढेरों अच्छे ब्रांड्स उपलब्ध हैं।
दैनिक जीवन (Daily Use) के लिए कौन सा बैग लेना चाहिए?
हमें रोज की जरूरतों के लिए एक ऐसे बैग की आवश्यकता होती है जो हल्का, टिकाऊ और फैशनेबल हो। ये कुछ बैग्स हैं जिन्हें आप डेली यूज़ में ला सकती हैं
- टोट बैग (Tote Bag): टोट बैग ऑफिस या कॉलेज जाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प होता है।
- स्लिंग या क्रॉसबॉडी बैग (Sling/Crossbody Bag): यह बैग शॉपिंग करने या बाहर घूमने जाने के लिए सबसे सही है। इसे कंधे पर टांग सकते हैं जिससे आपके हाथ पूरी तरह खाली रहते हैं।
- सैटशेल बैग (Satchel Bag): इसमें कई कम्पार्टमेंट बने होते हैं जिससे आपका सारा सामान व्यवस्थित और सुरक्षित रहता है










0 Comments